रोजगार एवं आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित
बोकारो, अगस्त 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के प्रभावी संचालन को लेकर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति एवं अरजुवा पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रावधानों, पंचायतों की भूमिका, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी देना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.