दरभंगा, मई 29 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बाढ़ तथा सुखाड़ प्रभावित दरभंगा सहित मिथिला में कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान कर रोजगार आधारित कृषि की व्यवस्था करने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की क्षमता बढ़ाने एवं किसानों को इसकी उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर शिविर लगाने की पहल हो। यह मांग गुरुवार को दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पटना में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिलकर की। सांसद डॉ. ठाकुर ने कृषि मंत्री को दरभंगा जिले में कृषि कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए आग्रह पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मखाना की खेती को दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में मुख्य कृषि उत्पाद बनाने के लिए किसानों के बीच जागरूकता के लिए पहल शुरू हो। मखाना बोर्ड से मिलने वाल...