रांची, अप्रैल 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मूरहू प्रखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर द्वारा कंप्यूटर कोर्स कर रहे छात्रों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा कोर्स के अंतिम चरण से पूर्व ली गई, ताकि छात्रों की समझ, प्रायोगिक क्षमता और तकनीकी दक्षता का आकलन किया जा सके। शनिवार को आयोजित इस परीक्षा में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, सॉफ्टवेयर उपयोग, डॉक्यूमेंट निर्माण, टाइपिंग स्किल और प्रेजेंटेशन जैसे विषय शामिल रहे। संस्थान के संस्थापक सह निदेशक सकलदीप भगत ने बताया कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, इसलिए ग्रामीण युवाओं को इस क्षेत्र में दक्ष बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं छात्रों का आ...