बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ब्लॉकों पर प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक 10 दिन कलमबंद हड़ताल पर रहेंगी। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबे समय से उनका मानदेय समय से नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई कर्मियों का कहना है कि महीनों से भुगतान लंबित है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू इसके अलावा ईपीएफ की सुविधा लागू नहीं होना, स्पष्ट एचआर पॉलिसी का अभाव और सेवा का नियमितीकरण नहीं होना जैसे मुद्दे भी प्रमुख रूप से...