रोजगारपरक प्रशिक्षण में युवाओं की बढ़ी भागीदारी
प्रयागराज, मई 12 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका एवं कौशल विकास योजनाओं के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि झलवा केंद्र पर सामान्य परिचर सेवा के तहत 140 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जसरा केंद्र पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य में 105 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 103 युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके अलावा बमरौली केंद्र पर 75 तथा नैनी केंद्र पर 240 युवाओं को सामान्य परिचर सेवा का प्रशिक्षण दिया गया। झलवा में 105 युवाओं को घरेलू स्वास्थ्य सहायक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों ने योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.