रोजगार, सामाजिक अधिकार यात्रा पहुंची बभनी, किया संवाद
सोनभद्र, जून 25 -- बभनी। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड को शामिल करने समेत 8 सूत्रीय एजेण्डा पर जारी रोजगार-सामाजिक अधिकार यात्रा गुरुवार को बभनी पहुंच गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने बभनी बाजार, घघरा, चौवना, एकदरी, रंदह आदि तमाम गांव में संपर्क करते हुए ग्रामीणों के साथ संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर टैक्स लगाकर हर नागरिक के संविधान में प्रदत्त रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और सामाजिक अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकता है। देश में संसाधनों की कमी नहीं है। अगर सरकार इच्छाशक्ति दिखाएं और देशी-विदेशी कॉरपोरेट्स पर टैक्स लगाने का साहस करें तथा काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करें तो मौजूदा बजट के आकार को दुगना किया जा सकता है और जनकल्याण पर खर्च बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- कॉर्पोरेट पर टैक्स ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.