सासाराम, सितम्बर 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। नालंदा से शुरू हुई ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की संयुक्त छात्र-नौजवान यात्रा सोमवार को सासाराम पहुंची। यात्रा के दौरान समाहरणालय के सामने नुक्कड़ सभा कर रोजगार, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने छात्र-नौजवानों से 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...