प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। आम बजट 2026-27 को 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के अनुरूप एक संतुलित, दूरदर्शी और विकासोन्मुख दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है। यह बजट तात्कालिक राहत से अधिक दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती, उत्पादकता वृद्धि और समावेशी विकास पर केंद्रित है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ निवेश, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का ठोस आधार प्रस्तुत करता है। इविवि के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. गरिमा मौर्य ने कहा कि बजट में दीर्घकालिक विकास रणनीति पर स्पष्ट रूप से केंद्रित है। हरित ऊर्जा और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ी घोषणाएं भविष्य में रोजगार और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होंगी। इविवि के अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अविनाश ने कहा कि वैश्विक अस्थिरताओं के दौर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.