रुडकी, अप्रैल 3 -- क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में डॉ. पीके सिंह ने त्वचा रोग विज्ञान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफल चिकित्सक वही है जो रोग की पहचान के साथ-साथ रोगी की संपूर्ण स्थिति को समझे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके सिंह कायचिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को त्वचा रोग विज्ञान विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली के कारण त्वचा रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में छात्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...