फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कड़हर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को रोगों से बचाव की जानकारी दी गयी। इसमें 105 लोगों ने पहुंचकर बीपी, वजन आदि की जांच करायी। हौम्योपैथिक का निशुल्क इलाज किया गया। ग्रामीणों को रोगों से बचाव को लेकर जानकारी दी गयी। शिविर में गठिया, पेट रोग, चर्म रोग, बुखार, जुकाम, खांसी आदि रोगों से ग्रसित लोग पाये गये। जिन्हें दवा दी गई और बचाव के तरीके बताये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...