प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं को ज्ञान के साथ ध्यान की परंपरा के महत्व से अवगत कराया गया। अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। उन्होंने 'करो योग, रहो निरोग" का संदेश देते हुए संयमित दिनचर्या और ध्यान को स्मरण शक्ति व प्रतिभा निखारने का प्रभावी माध्यम बताया। मुख्य अतिथि डॉ. अलका दास ने ध्यान को एकाग्रता और चिंतन शक्ति बढ़ाने का आधार बताते हुए कहा कि सकारात्मक सोच व्यक्ति को अनेक रोगों से बचाती है। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, डॉ. रंजना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.