कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फेडरिक सैम्युल हैनीमैन की 271वीं जयंती पर जवाहर लाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में स्थापित हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ) हर्षवर्धन सिंह भदौरिया ने कहा कि जटिल रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कई बीमारियों में रोगियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आयोजन में सक्रिय सहभागिता सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान परिसर में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में विश्व होम्योपैथी सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.