लखनऊ, फरवरी 17 -- द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने 'वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं में होम्योपैथी की भूमिक' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। इस दौरान डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों में होम्योपैथी की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. नीरज वर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथी), वाराणसी मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों में जोड़ों का दर्द, घुटनों एवं कमर का दर्द, बार-बार खांसी व श्वसन संबंधी समस्याएं (दमा), पाचन संबंधी विकार पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए इंडिया, लखनऊ के अध्यक्ष इं. वीपी सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे व्याख्यान जरूरी हैं। इस अवसर पर इं. वीबी सिंह, आईपी प्रेसिडेंट सहित संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य अतिथि रहे। संयोजक डॉ. जसवंत सिंह (आईपी मानद सचिव) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संच...