रिषिकेष, अप्रैल 23 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की साधना, समर्पण और सेवा भाव का उत्सव है। यह वह महत्वपूर्ण क्षण है, जब वर्षों की कठिन मेहनत एक नई जिम्मेदारी में परिवर्तित होती है। मरीजों का विश्वास डॉक्टरों की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता में माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और राष्ट्र की अपेक्षाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियां स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बना रही हैं। यह भी पढ़ें- डॉक्टर ईमानदारी से करें राष्ट्र की सेवा: उपराष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश इस दिशा में मह...