बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- फोटो: रोगी कल्याण: नगरनौसा में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को सम्मानित करते बीससूत्री अध्यक्ष व अन्य। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रोगी कल्याण समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद और उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समिति में सुशीला देवी, अमरजीत कुमार सिंह, रंजीत कुमार, कविता सिन्हा, उमेश कुमार और कमलेश मांझी को मनोनीत किया गया है। वहीं, प्रखंड प्रमुख द्वारा भुनेश्वर बिंद को नामित किया गया है। सदस्यों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.