औरंगाबाद, जनवरी 8 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अश्विनी ने की, जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक से पूर्व छह सदस्यीय टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदस्य विमलेश पासवान ने सीएचसी में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग रखी। सदस्यों ने पानी की टंकी बदलने, दरवाजों की मरम्मत कराने और मुख्य द्वार के समीप प्रतीक्षालय निर्माण का सुझाव भी दिया। रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी सुझावों से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में सदस्य सतरूप सिंह, राम यतन दास, विजय कुमार कुंज, शशि भूषण मिश्रा, विमलेश पास...