मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर प्रखंड मुंगेर के सभागार में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक बीडीओ सदर मुंगेर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री के सात निश्चय- 3 के तहत रोगी को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। पीएचसी अंतर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर,पीएचसी सहित सभी संस्थान पर शत प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार पीएचसी का गैप एनालाइसिस करते हुए सभी कर्मियों को अविलंव ठीक करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुशील कुमार झा,सहित निकाय के सदस्य,बीएचम एवं लेखापाल कमलेश झा उपस्थित रहे। -------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.