बांका, मई 21 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ देवाशीष कुमार ने की। बैठक में अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा आगामी श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला-2026 की पूर्व तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजनबैठक में चर्चा बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान दवा की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा, अस्पताल संचालन व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधनों पर चर्चा हुई। मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर वार्डों में एसी लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया ग...