एटा, फरवरी 3 -- राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार को टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम हुआ। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार, सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र और सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने टीबी रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की। डीजे ने कहा कि टीबी रोगियों को समय-समय पर पोषण पोटली उपलब्ध करायी जाती है। यह टीबी से लड़ने में सहायक सिद्ध होती है। यह मानवता के नाते भी अच्छा प्रयास है। सीएमओ ने डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिला क्षय रोग केन्द्र से टीबी कार्यक्रम जनपद में चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में वर्ष 2025 में लक्ष्य 7589 के सापेक्ष 7914 टीबी रोगी खोजे गये। लक्ष्य के सापेक्ष 104 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2025 में टीबी का उपचार ले रहे 6942 रोगी टीबी रोग से सही हुये हैं। रोगियों...