घाटशिला, मई 13 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ बीडीओ बबली कुमारी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, आसपास उगी झाड़ियों की सफाई तथा अनुपयोगी सामानों को एक स्थान पर व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुरुष एवं महिला रोगियों की जांच के लिए अलग-अलग कमरों में चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बीडीओ ने पेयजल एवं मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी देखा गया तथा उसमें आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- धालभूमगढ़ बस पड़ाव पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराएंनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के क्रम में पैथोलॉजी लैब एवं प्रसव कक्ष का भी जाय...