रोगियों की उच्च गुणवत्ता देखभाल के लिए एविडेंस बेस्ड प्रेक्टिस जरूरी: प्रो. मीनू
रिषिकेष, जुलाई 6 -- एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों में अनुसंधान संबंधी ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ करने तथा साक्ष्य-आधारित नर्सिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सोमवार को एम्स में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिस विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र को संबोधित किया और क्लीनिकल निर्णय लेने तथा रोगी देखभाल की गुणवत्ता में सुधार के लिए अनुसंधान साक्ष्यों को दैनिक नर्सिंग प्रैक्टिस में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साक्ष्य आधारित अभ्यास वह प्रक्रिया है जो परिभाषित करती है कि रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल किस प्रकार उपलब्ध हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.