रोगियों का हुआ परीक्षण, दी गईं दवाएं
गंगापार, अप्रैल 15 -- सीएचसी मेजा की ओर से क्षेत्र के गुनई गहरपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर की अगुवाई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गांव के मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं व सलाह दी गई। अधीक्षक डा शमीम ने स्वास्थ्य शिविर के सकुशल संपन्न होने पर सभी ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र यादव, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रोग्राम मैनेजर सुमन कुशवाहा, क्षयरोग विशेषज्ञ डॉ आरडी सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी बृजेश सिंह, डॉ एके यादव, शैलेन्द्र प्रताप आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.