रुडकी, जून 21 -- रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ की ओर से आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। शिविर के समापन सत्र में संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ एवं रोगमुक्त जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। संस्था के सचिव आकाश जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। संस्था के कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा ने कहा कि योग व्यक्ति को अनुशासित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है, जिससे जीवन में सफलता और संतुलन प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर में शा...