बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह दिवस के उपलक्ष्य में एमएलके पीजी कॉलेज में गुरुवार को रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र योग है विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ व वर्तमान जीवन में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाती है। नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- योग को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीडीयू गेट से निकाली गई रैली कार्यक्रम संयोजक ले...