हापुड़, सितम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में दीपक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोक जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रदेश सरकार पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह जननायक राहुल गांधी की शांति संदेश और मोहब्बत की दुकान लेकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे, लेकिन सरकार के तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें रोका जा रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व सांसद बदनौली जाने के लिए यहां पहुंचे। लेकिन दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें वहां जाने से रोक लिया। आधा घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्षों में वार्ता होती रही। पूर्व सांसद गांव जाने पर अड़े थे, लेकिन पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते रहे। पुलिस ने आख...