मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। बीआरएबीयू प्रशासन की रोक के बावजूद शुक्रवार को पीजी दाखिले में छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से फीस ली गई। तीन दिन पहले विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से फीस नहीं लेने का निर्देश जारी किया था। एक विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान लिपिक को जानकारी नहीं होने से छात्राओं से भूलवश फीस ली गई है। एक कॉलेज में दाखिला लेने गई छात्राओं ने बताया कि उन्होंने दाखिले के समय फीस दी है। विवि प्रशासन के निर्देश बाद भी फीस लिए जाने का छात्र संगठनों ने विरोध जताया है। छात्र नेता महिपाल ओझा का कहना है कि कुलसचिव ने छात्राओं से फीस नहीं लेने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी फीस ली गई है। विवि प्रशसन को ऐसे प्राचार्य और विभागाध्यक्षों पर कार्रवाई करनी चाहिए। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो ...