रोक के बाद शहर की सीमा पर थमे ट्रक, विद्यापीठ चौक-जमुई मोड़ पर रातभर लगी वाहनों की कतार
लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में गंभीर संरचनात्मक क्षति पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।
यातायात व्यवस्था में बदलाव प्रशासन के इस निर्णय के बाद शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर विशेष निगरानी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। शनिवार की रात भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद विद्यापीठ चौक और जमुई मोड़ के समीप ट्रकों एवं अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दर्जनों ट्रक चालक अपने वाहनों के साथ सड़क किनारे खड़े होकर नो-एंट्री समाप्त होने का इंतजार करते रहे। कई चालकों को घंटों तक सड़क किनारे रुकना पड़ा, जिससे क्षेत्र में यातायात का दबाव भी बढ़ गया।
पुलिस और प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.