बाराबंकी, अप्रैल 5 -- सूरतगंज। क्षेत्र ग्राम पंचायत भैरमपुर में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। कार्य का स्थान बदलकर नियमों को दरकिनार किया गया। रोक के बावजूद रविवार को प्रधान द्वारा कार्य शुरू करा दिया गया। जांच के बाद भी ब्लॉक प्रशासन की चुप्पी पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के भैरमपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत फूल मोहम्मद की दुकान से चकबन्ध तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई थी। लेकिन आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से इस कार्य का स्थान बदल दिया। स्वीकृत मार्ग पर काम न कराकर बड़कऊ की दुकान से वसीम के घर तक पहले से निर्मित सीसी रोड पर इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.