भभुआ, अप्रैल 30 -- रामपुर। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव पथ के दोनों ओर राहगीरों को आने-जाने के लिए पेवर ब्लॉक से फुटपॉथ बनाया गया है। लेकिन, इसपर ठेला, खोमचा, सब्जी वाले अपनी दुकानें लगा रहे हैं। इससे लोगों को राह तय करने में दिक्कत हो रही है। बेलांव थाने की पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से कई बार पेवर ब्लॉक पथ पर दुकान नहीं लगाने के लिए निर्देश दिया। इसके बावजूद दुकानदार दुकान लग रही हैं। यात्रियों के लिए अनुपयोगी बनकर रह गया शेड रामपुर। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में प्रखंड प्रशासन की देखरेख में करीब पांच वर्ष पूर्व निर्मित शेड यात्रियों के लिए अनुपयोगी बनकर रह गया है। जिस स्थल पर यात्री शेड बनाया गया है, वहां किसी प्रकार के यात्र वाहन खड़ा नहीं किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यात्री जहां-तहां बैठकर वाहनों के आने का इंतजार करते हैं। ग्र...