अल्मोड़ा, मई 5 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सरसों निवासी एक व्यक्ति ने रोक के बाद भी पत्थर चोरी का आरोप लगाया है। नंदन राम का कहना है कि 2021 में सरसो में तीन किमी कच्ची सड़क कटी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के लिए सड़क से पत्थर ले लिए। लेकिन खनन विभाग ने रोक लगा दी। अब एक व्यक्ति ने प्रतिबंधित क्षेत्र से पत्थर चोरी कर लिए हैं। जिसका वीडियो बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...