कानपुर, फरवरी 25 -- पुखरायां। एक तरफ प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि ट्रैक्टर ट्राली में कोई भी सवारी नहीं बिठाएगा। उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर टैक्टर ट्राली पर बैठकर आवागमन करते हैं, इससे कभी कोई अनहोनी हो सकती है। ट्रैक्टर ट्राली में सवारी नहीं बिठाने की प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी ट्रैक्टर चालक अपनी मनमानी करने में लगे हैं। भोगनीपुर क्षेत्र में आधा सैकड़ा ईंट-भट्ठा चल रहे हैं, जहां पर काफी संख्या में बाहरी मजदूर मजदूरी करके भरण-पोषण करके जीवन यापन करते हैं। वहीं पर कस्बा के सब्जी मंडी सप्ताह में बुधवार और शनिवार को लगती है, जहां पर आसपास क्षेत्र के ईंट-भट्ठा मजदूर जान जोखिम में डालकर टैक्टर ट्राली में सवार होकर बाजार में खरीदारी करने के लिए आते हैं। जोकि कभी कोई घटना हो...