उरई, मार्च 27 -- उरई। शुक्रवार को आटा उसरगांव सेक्शन में कराए गए ट्रैक मरम्मत काम के चलते 4 घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इस वजह से कई ट्रेनों को रोक कर संचालित किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस को भुआ, उरई सरसोकी स्टेशनों पर कुछ देर रोक कर चलाया गया। इसके अलावा गांधीनगर से बनारस जाने वाली 22586 गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर रोका गया। रोक कर गाड़ियों को चलाए जाने से यात्रियों को परेशानी हुई। खासकर उन्हें गंतव्य तक देरी से पहुंच पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.