लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय।एक प्रतिनिधि जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से लखीसराय पुलिस ने रविवार की रात विशेष "रोको-टोको अभियान" चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने विशेष रूप से उन वाहनों पर नजर रखी, जिनके जरिए शराब या अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका रहती है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मि...