गाजीपुर, मई 12 -- देवकली(गाजीपुर )। सैदपुर ब्लाक के राजनपुर (मुड़ियार) निवासी 21 वर्षीय रोवर दीक्षा कुशवाहा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 5 मई 26 से चंडीगढ में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से आयोजित किया गया। दीक्षा के पिता सूबेदार अशोक सिंह कुशवाहा भारतीय सेना की 70 इंजीनियर रेजिमेंट में कार्यरत हैं तथा माता दुर्गावती देवी गृहिणी हैं। प्रतियोगिता में दीक्षा ने 2000 मीटर महिला सिंगल स्कल स्पर्धा में सिल्वर मेडल, 2000 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्कल स्पर्धा में गोल्ड मेडल, 500 मीटर महिला सिंगल स्कल तथा 500 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्कल स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता है।दीक्षा वर्तमान में हैदराबाद के हुसैन सागर लेक में अभ्यास ...