वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित सरदार पटेल छात्रावास में बुधवार को रोंगाली बिहू महोत्सव ने असम की समृद्ध लोक-संस्कृति और संगीत की धारा बही। महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने बिहू नृत्य, लोकगीतों और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की।कार्यक्रम का आकर्षण गायक नीलोत्पल बोरा की प्रस्तुति रही। उनके लोकप्रिय गीतों पर श्रोताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। असम के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदेश की लोक-संस्कृति, पारंपरिक वादन, नृत्य एवं कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से सांस्कृतिक पहचान को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजन स्टूडेंट्स सोसाइटी ऑफ असम बीएचयू और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे एकवर्षीय राष्ट्रीय उत्सव भारत वैभव के अंतर्गत हुआ, जिसमें वीडीए भी सहयोगी रहा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.