नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं? तो साउथ की ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि साउथ की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। इस फिल्म का नाम 'थीरन अधिगारम ओंडू' है। हिंदी में इसे 'थीरन' के नाम से रिलीज किया गया है और आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।फिल्म की कहानी 'ऑपरेशन बावरिया' के बारे में जानते हैं आप? ये फिल्म इसी पर बनी है।तमिलनाडु के नेशनल हाईवे के पास बने घरों में एक खतरनाक डकैत गिरोह खौफ पैदा कर देता है। ये डकैत न सिर्फ बेरहमी से लूटपाट करते हैं, बल्कि घर के सदस्यों की हत्या भी कर देते हैं। थिरण (कार्थी), ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है, इस केस की कमान संभालते हैं। इसके बाद ये चूहे-बिल्ली का खतरन...