मऊ, मई 3 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने एक मार्ट का कर्मचारी बनकर सस्ते दाम पर पेपर रॉ मैटेरियल दिलाने का झांसा दिया और 22,450 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार चंदनपुरा निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र दशरथ प्रसाद सिंह ने विगत 25 अप्रैल को इंडिया मार्ट ऐप पर पेपर रॉ मैटेरियल की तलाश की थी। इसी दौरान कुछ समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को इंडिया मार्ट का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और सस्ते दर पर माल उपलब्ध कराने का दावा किया। यह भी पढ़ें- मोबाइल क्लोन कर खाते से उड़ाए 55 हजार रुपये बातचीत के बाद सौदा तय हो गया। ठग आरोपी ने पहले 50 प्रतिशत भुगतान की मांग की और बाकी रकम माल पहुंचने पर देने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.