झांसी, मई 8 -- झांसी, संवाददाता ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुसिस का ऑपरेशन बरकार है। शुक्रवार तड़के स्वॉट, चिरगांव व सीपरी बाजार थाना पुलिस ने शिवपुरी रोड स्थित रॉयल सिटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट पर छापा मारा। जहां से बड़े सिंडिकेड का खुलासा हुआ।ऑन लाइन सट्टा खिलाते दो महिलाओं को 1.72 करोड़ की अवैध संपति समेत पकड़ा है। इसके अलावा उनके पास से एक करोड़ 46 लाख के सोने के बिस्कूट, 11 लाख की चांदी और 18 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद की गई है। उनसे पूछताछ जारी है। मामले में पहले से जेल में बंद भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का नाम फिर सामने आया है। यह भी पढ़ें- फ्लैट में मिला कुबेर का खजाना, सोने के बिस्किट और जेवरों का जखीरा, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस वहीं पूरी रात पुलिस ने नोट गिने। मशीन मंगवाई। सीपरी बाजार रॉयल सिटी एलएस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 9 में...