बदायूं, मई 25 -- अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रायल बांस बरोलिया और अंबियापुर किग्सं टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांस बरोलिया ने 18 रनों से जीत दर्ज की। बांस बरोलिया के कप्तान मोर सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 75 रन बनाए। रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबियापुर किग्सं आठ ओवरों में 57 रन ही बना सकी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोर सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रॉयल बांस बरोलिया ने अंबियापुर को हराया इस मौके पर राजू शर्मा, संजय कुमार, जाने आलम, शिवम शर्मा, मिंटू सागर, मयंक जैन, मृदुल कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार, भूपेंद्र, शि...