बोकारो, अप्रैल 8 -- रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, छात्रों ने स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। कक्षा चार के बच्चों ने अच्छी खाने की आदतो पर एक नाटक प्रस्तुत किया व कक्षा 2 के बच्चों ने अच्छी आदतों के बारे में बताया । इस अवसर पर बच्चों ने पोस्टर मेकिंग , स्वास्थ्य पर आधारित कई कविताएं, संवाद, स्वस्थ भोजन प्रतियोगिता प्रस्तुत किया। बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह के योग व एक्सरसाइज कराए गए । नर्सरी एलकेजी व प्रेप के बच्चों ने फल व सब्जियों के महत्व को चित्रों के माध्यम से बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपम गुप्ता ने स्वास्थ्य के विषय में बच्चों को अनेक बातें बताइ और उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य ही हमारे लिए स...