भभुआ, फरवरी 26 -- मंगेश की कहर बरपाती गेंदबाजी, सत्यम की सटीक बैटिंग से हुई जीत नीतीश पटेल स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रोमांचक संग्राम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को शहर के जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब को 55 रन से करारी शिकस्त देकर सुपर सिक्स में धमाकेदार प्रवेश कर लिया। पूरे मैच में रॉयल के खिलाड़ियों का दबदबा राहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 30.2 ओवर में 152 रन बनाया। सत्यम यादव ने 28, हरिओम चौबे ने 27 और शिवम यादव ने 26 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि अतुल राठौर ने 16 तथा विपुल और आर्यन ने 14-14 रन का उपयोगी योगदान दिया। विजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.