नई दिल्ली, मई 26 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ्स/नॉकआउट मुकाबले का ये सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ज गुजरात के नाम था। बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली। पूर्व कप्तान विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं। गुजरात टाइटंस की ओर से कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। रबाडा जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।बेंगलुरु ने प्लेऑफ्स/नॉकआउट का बनाया सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को आईपीएल प्लेऑफ्स/नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टीम ने गुजरा...