भभुआ, फरवरी 25 -- सत्यम यादव के ऑलराउंड बेहतर प्रदर्शन से टीम को मिली शानदार जीत भभुआ, नगर संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 132 रन के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच शहर के जगजीवन स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम यादव ने 65 रनों की आकर्षक पारी खेली, जबकि सत्यम यादव ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हरिओम चौबे ने 42, विपुल यादव ने 23 और अतुल राठौर ने 12 रन का योगदान दिया। भारतीय दीव की ओर से गौरव शेखर ने 3 विकेट, पंकज गुप्ता ने 2 विकेट तथा संदीप दूबे, सूरज प्रसाद व शिवम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.