लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चैंपियंस कप सीजन का फाइनल मुकाबला पीहू पैंथर्स और रॉयल क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। पीहू पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीहू पैंथर्स की टीम 20 ओवरों में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सौरभ मिश्रा ने 47 गेंदों में 43 रन और श्रेष्ठ प्रताप ने 26 गेंदों में 30 रनों बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से कृष्ण मोहन ने तीन विकेट झटके, जबकि अलिफ और राजदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- हमजाह क्रिकेट अकादमी नौ विकेट से जीती लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम 19.2 ओवरों में 137 रन पर सिमट गई। धर्मवीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि शिवांश ...