नई दिल्ली, जुलाई 21 -- रॉयल एनफील्ड अब भारतीया बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट के साथ कई सस्ते टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों को भी चुनौती देने लगी है। इसके बढ़ते सेल्स ग्राफ से एक बात साफ है कि लोगों को अब दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिल ज्यादा पसंद आ रही हैं। खासकर युवाओं में ऑफरोडिंग और लंबी राइडिंग का क्रेज बढ़ने से रॉयल एनफील्ड का दबदबा भी बढ़ा है। ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों को सरप्राइज देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दरअसल, पिछले साल कंपनी की 350cc बाइक्स, जैसे क्लासिक 350, गोअन क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटियोर 350, बिना गियर इंडिकेटर के भेजी गई थीं। अब इनमें कंपनी फ्री में गियर इंडिकेटर लगा रही है। अगस्त 2025 के बाद वाली बाइक में ये कमीदरअसल, इन मोटरसाइकिल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के बजाय, इनमें न्यूट्रल पोजिशन इंडिकेटर लगा ...