नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- देश के अंदर रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में अपनी अब तक की सबसे बड़ी तिमाही मोटरसाइकिल बिक्री दर्ज की, क्योंकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सेल्स नंबर्स बेहतर हुए हैं। चेन्नई स्थित इस मैन्युफैक्चर्स ने जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में 3,76,722 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3,27,067 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर यह 15% की ग्रोथ है।नए मॉडल और अपडेट से मिली ग्रोथ कंपनी ने कई बाजारों में अपनी नई मोटरसाइकिलें पेश की है। साथ ही, कई मौजूदा प्रोडक्ट को अपडेट किया है। यही वजह है कि इसकी पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स ने भी अपना अब तक का सबसे अच्छा क्वार्टरली फाइनेंशियल परफॉर...