नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल क्लालिस 350 की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नए प्राइस हाइक के बाद इस मोटरसाइकिल को खरीदना 2000 रुपए तक महंगा हो गया है। कंपनी ने ये बढ़ोतरी इस मोटरसाइकिल के सभी वैरिएंट पर की है। अब इसकी नए शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए हो गई है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई गोरखा एडिशन की कीमत में सिर्फ 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। गोरखा एडिशन की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 2.12 लाख रुपए हो गई है। वहीं, लेटेस्ट न्यू लॉन्च एमराल्ड व्हाइट (क्रोम) कलर वैरिएंट की कीमत में करीब 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2.26 लाख रुपए हो गई है। ये क्लासिक 350 रेंज में अभी भी सबसे महंगा ट्रिम है। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इसके सभी वैरिएं...