नई दिल्ली, जुलाई 20 -- रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 40,660 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 39 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 29,172 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।हंटर की बिक्री भी 24% बढ़ी बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 54 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,488 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक...