नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- भारतीय ग्राहकों के बीच रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 की बात करें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने एक बार फिर बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 45,396 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 2.53 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 46,573 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही बुलेट 350 बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 5.11 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,866 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री...