नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- रॉयल एनफील्ड के EV सब-ब्रांड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली है। कंपनी इस भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन अभी तक ये सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित थी। अब कंपनी ने हैदराबाद में चार कस्टमर टचपॉइंट खोलकर ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। बेंगलुरु के बाद हैदराबाद देश का दूसरा शहर बन गया है जहां फ्लाइंग फ्ली के स्टोर खुले हैं। हैदराबाद में कंपनी का नेटवर्क शहर भर में फैले एक स्टोर और तीन डीलरशिप आउटलेट से बना है। बेंगलुरु में ग्राहकों ने फ्लाइंग फ्ली C6 से कुल मिलाकर 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपए है। वहीं, 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' मॉडल के चलते इसकी कीमत 1.99 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने फ्लाइंग फ्ली नाम 1940 के दशक में इस्तेमाल होने वाली ...